फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : रेलवे ट्रैक पर मिली सुभासपा जिलाध्यक्ष के बेटे की लाश, चार दिन पहले घर से निकला था; भाई ने लगाया ये आरोप

Mon, 09 Dec 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News : यूपी के चंदाैली में हुए इस हादसे के बाद जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुभासपा जिलाध्यक्ष के दूसरे बेटे ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
आनंद राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले पहचान पत्र से मृतक की शिनाख्त आनंद राजभर के रूप में की। युवक सुभासपा महिला मंच की जिलाध्यक्ष का पुत्र है। भाई ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी मुन्नी देवी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में महिला मंच की जिलाध्यक्ष हैं। उनके तीन पुत्रों आशीष, आनंद और मोनू में आनंद राजभर (28) सुभासपा के विधानसभा युवा मंच का अध्यक्ष भी रह चुका है। रविवार की रात 12 बजे उसका शव पटना-पीडीडीयू नगर रेल रूट के तुलसी आश्रम प्लेटफार्म के समीप दो रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा मिला।

बड़े भाई आशीष ने आरोप लगाया कि आनंद पांच दिसंबर को नौकरी करने के लिए घर से बैग लेकर निकला था। वह अपने ससुराल श्रीरामपुर तुलसी आश्रम गांव चला गया था, जहां उसके साथ आए दिन मारपीट होती थी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें