फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जवान का शव पहुंचा गांव, सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के इकबालपुर गांव में मंगलवार को सेना के जवान धीरज राय का शव नागपुर से पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का विलाप सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। वहीं, जवान के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शव को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।इकबालपुर शंभूनाथ राय के तीन पुत्रों में सबसे छोटा धीरज राय (24) नागपुर स्थित गार्ड बटालियन में जवान के पद पर तैनात था। रविवार को कई जवान मार्केट गए थे। कैंप लौटते समय वाहन की टक्कर से धीरज राय की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। जवान का शव पहुंचने पर युवक हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे। सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, विधायक प्रभुनारायण यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर भी शामिल थे। सेना के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया। बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, अन्नू सिंह, अंजनी सिंह, प्रधान गीता सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें