बुधवार की सुबह रोहित ने अपने मोबाइल से कोमल के पिता से उसकी वीडियो कॉल करके बात कराई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को तैयार रहने और घर आने के बाद वाराणसी घूमने चलने की बात कहकर किसी काम से बाहर चला गया था। पत्नी ने भी उसकी बात पर सहमति जताई थी।
कुछ देर बाद रोहित स्टेशन से घर आया तो दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो कोमल का शव कमरे की छत में लगे हुक पर प्रेस की तार के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीतर दाखिल हुए।
मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।