फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लाल कपड़े में बंधे बोरे से बरामद हुआ युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़-मधुपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव मझगांई (सरहसताल) जंगल के नजदीक मंगलवार को बोरे में बंद युवती का शव बरामद किया गया। बोरी को रस्सी से बांधने के बाद उसे लाल से लपेटा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के रहने वाले चरवाहे मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे जंगल में जा रहे थे। दुर्गंध के चलते वे वहां रुक गए और कारण का पता लगाने लगे। इधर-उधर देखने पर सड़क किनारे लाल कपड़े से ढंकी हुई कोई चीज दिखी। नजदीक जाने पर पता चला कि रस्सी से बंधे बोरे में शव है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाल कपड़ा हटाकर बोरे को खुलवाया तो उसमें एक युवती का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया सरहसताल जंगल में एक युवती का शव बोरे से बरामद हुआ है। आशंका है कि युवती के शव को कहीं अन्य जगह से लाकर यहां फेंक दिया गया है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से पता चलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें