फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अचानक बिगड़ी तबीयत, दो दारोगा की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अचानक तबीयत खराब होने से सोमवार की देर रात चंदौली के दो दारोगा की मौत हो गई। इनमें रविंद्र सिह (59) की बबुरी थाने और रामाश्रय प्रसाद(58) की पुलिस में तैनाती थी। तबीयत खराब होने के बाद दोनों की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

बबुरी थाने में तैनात रविंद्र सिंह की सोमवार की शाम को क्षेत्र से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत न सुधरने पर रात 12 बजे के करीब उनको वाराणसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे जौनपुर के सुरेरी कस्बे के निवासी थे। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जनवरी 2024 में सेवानिवृत होने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर शव गृह में रखा गया है। पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर रामाश्रय प्रसाद बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपार बहोखा गांव के निवासी थे। सोमवार की शाम इनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिसकर्मियों ने वाराणसी के एक हॉस्पिटल में इन्हें भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
-
इनसेट
गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी, बरतें सावधानी
कंदवा। अधिक तापमान शरीर की कार्य प्रणाली पर ऐसा प्रभाव डालना है। बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसके प्रभाव को कम करने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के पसीना सोखने वाले कपड़े पहनने चाहिए। धूप का चश्मा, छाता, टोपी व गमछा आदि का प्रयोग करना चाहिए।अगर खुले आसमान के नीचे काम कर रहे हों तो सिर, चेहरा, हाथ व पैर को कपड़े से ढके रहें। छाते का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पीने का पानी साथ जरूर ले जाएं। ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ का सेवन करना चाहिए। कमजोरी, चक्कर, सर दर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना, मूर्छा आदि का अनुभव हो तो तुरंत चिकित्सक से मिलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें