शहाबगंज । थाना क्षेत्र के भूसीकृत पूरवा गांव के सिवान में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में रमेश (55 ) का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
भूसीकृत पुरवा गांव निवासी रमेश अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए मसोई गांव के पास स्थित देशी शराब की दुकान के पास अंडे की दुकान चलाता था। वह प्रतिदिन मोटरसाइकिल से घर आते जाते थे। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके घर नहीं पहुंचे। शनिवार की देशी शराब की दुकान से लगभग 50 मीटर दूरी पर सड़क के किनारे गड्डे में शव पड़ा देखकर ग्रामीण घबरा गये । ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। रमेश के तीन पुत्र गब्बू 29 वर्ष, तेनगचू 26 वर्ष, सत्येंद्र 21 वर्ष है, वही वह दो बेटियों की शादी कर दी है । पत्नी जीना देवी व बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगी।