फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होटल में ठहरे बिहार के युवक का गली में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित होटल स्टेशन व्यू में ठहरे बिहार के युवक का गली में शव मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि होटल की बालकनी से गिरने से मौत हुई है। रात में उसके कमरे में तीन और लोग थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड की एक गली में स्थित होटल स्टेशन व्यू के मैनेजर शिवम गुप्ता ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के सोहवलिया निवासी अशोक सिंह (45) 4 अक्टूबर की शाम से होटल के कमरा संख्या 203 में ठहरे थे। मुगलसराय में फायर विभाग में तैनात उनके जीजा अपने दो साथियों के साथ शनिवार की रात होटल में अशोक सिंह के पास आए थे। कमरे में सबने शराब पी। इसके बाद उसके जीजा चले गए लेकिन उनके साथ आए दो लोग कमरे में ही सो गए। रविवार को सुबह क्षेत्र के लोग टहलने निकले तो होटल के पीछे की गली में अशोक सिंह का शव मुंह के बल पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कमरे में सो रहे दोनों को उठाकर उनसे पूछताछ की। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अशोक सिंह शराब के नशे में बालकनी में आए होंगे और संतुलन बिगड़ने के कारण दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच जा रही है।
पुलिस होटल के कमरे में पहुंची तो टेबल पर शराब की तीन खाली बोतलें, शीशे के ग्लास में शराब और प्लेट में काजू की नमकीन रखी थी। इससे साफ है कि रात में सबने खूब शराब पी थी। पुलिस इस तथ्य पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार में शराबबंदी का असर, फुल रहते हैं नगर के होटल
बिहार में शराबबंदी के बाद से नगर के ज्यादातर होटल फुल रहते हैं। बिहार से लोग यहां आकर दो-तीन दिन होटलों में ठहरते हैं और छककर शराब पीते हैं। इसके बाद चले जाते हैं। चंदौली जिला बिहार के कैमूर जिले से सटा हुआ है। बिहार में शराब नहीं मिलने से कैमूर, बक्सर और रोहतास के शराब प्रेमियों के लिए पीडीडीयू नगर सबसे पसंदीदा स्थल बन गया है। होटलों में ठहरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बिहार के लोगों की होती है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह की हाईवे के किनारे जमीन है। अशोक पिछले तीन साल से बीच-बीच में नगर के होटलों में आकर रहता था और मित्रों के साथ शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें