फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के जंगल में पेड़ में लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना के सुरहरिया पहाड़ी के निकट जंगल में महुआ के पेड़ पर सफेद रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला। मृत युवक की पहचान बबुरी थाना के भरुहिया गांव निवासी सियाराम (32) पुत्र रामअनंत सिंह के रूप में हुई। 15 दिन पहले युवक घर से निकला था। परिवार वालों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जंगल गए चरवाहों ने महुआ के पेड़ में युवक का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम शव की शिनाख्त बबुरी थाना के भरूहिया गांव के युवक सियाराम के रूप में हुई। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को देेखकर आत्महत्या की घटना प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें