फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला बकरी चराने गई किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। अधौरा थाना क्षेत्र के जंगलों में रविवार की दोपहर 13 वर्षीय किशोरी की लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा गांव की एक किशोरी विगत 10 सितंबर, शनिवार को घर से बकरी चराने जंगल में गई थी। काफी देर होने के बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए थे पर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की दोपहर किशोरी का शव जंगल में पाया गया। बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी की हत्या सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर किया जाना प्रतीत होता है। परिजनों को अंदेशा है कि दुष्कर्म के बाद किशोरीकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। वहीं किशोरी की हत्या के बाद परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें