फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कटरिया के पास हाईवे के किनारे मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र कटरिया गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे एक किशोरी का शव बुधवार को पाया गया। किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार की देर शाम घर से कहीं गई थी। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को सुबह कटरिया गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है।
अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें