फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, लाश के पास मिली खून से सनी ईंट, एसपी मौके पर पहुंचे

Tue, 20 Jul 2021 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। लाश के पास में ईंट भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल हत्यारे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के डांडी रुद्रा टावर के सामने कच्ची गली में मंगलवार की सुबह युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


शव के पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया है।

पुलिस के अनुसार, रुद्रा टावर के सामने गली में सुबह खून से सनी लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर जलीलपुर पुलिस पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद ही एसपी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात की पहचान जल्द की जाएगी और पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें