फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला

विज्ञापन
चहनियां के शेरपुर सरैया के समीप गंगा नदी में जाल डालकर सूरज की खोज करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत शेरपुर सरैया ग्राम पंचायत के सरैया गांव के समीप गंगा में डूबे गांव निवासी सूरज उर्फ गोलू (17) पुत्र राम अवतार का शव काफी तलाश के बाद शुक्रवार की सुबह मिला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शव मिलते ही परिवार वाले बिलख पड़े। सूरज उर्फ गोलू बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी के तलहटी में खेती के लिए जमीन खोजने गया था। इसी दौरान वह स्नान के लिए गंगा नदी में उतरा और डूब गया। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने सूरज की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और देर शाम तक खोजबीन में जुटी रही। सूरज का पता न चलने पर देर रात एनडीआरएफ की टीम खाली हाथ लौट गई। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर ग्रामीणों ने सूरज की तलाश शुरू की तो घटना स्थल से कुछ दूरी पर गोताखोर के पैर में कुछ आहट हुई। ध्यान से देखने पर सूरज का शव था। इस पर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ किशोर के डूबने से गांव में मातम पसरा रहा और गांव में चूल्हे नहीं जले। इसके पूर्व बृहस्पतिवार की शाम भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, जितेन्द्र पांडेय, अरविंद पांडेय, तौकीर अहमद ने पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें