फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन मई तक चलेगी डीडीयू सहरसा पार्सल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोविड-19 के मद्देनजर देश व्यापी लॉकडाउन में आवश्यक सामान की ढुलाई के लिए रेलवे की ओर से चलाई जा रही डीडीयू सहरसा पार्सल स्पेशल ट्रेन को अब तीन मई तक चलाया जाएगा। पूर्व में इसे 25 अप्रैल तक चलाया जाना था।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक जीके सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सहरसा गाड़ी तक आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए प्रतिदिन पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 25 अप्रैल तक इसका संचालन किया जाना था। लोगों की मांग पर अब इसके संचालन की अविध बढ़ाई गई है। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 09.30 बजे खुलकर बक्सर, आरा, दानापुर, हाजीपुर, मुजफ़्फ़रपुर,समस्तीपुर एवं खगड़िया के रास्ते शाम छह बजे सहरसा पहुंचती है। इसी तरह सहरसा से प्रत्येक दिन सुबह 09.30 बजे खुलकर शाम 18 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें