फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टक्कर में उड़े डीसीएम के परखचे, चालक की मौत

विज्ञापन
नियामताबाद क्षेत्र में हाईववे पर हुई दुर्घटना के बाद जुटे लोग। फाइलफोटो
विज्ञापन
नियामताबाद । अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पचपेड़वा में रविवार की सुबह चंदौली से वाराणसी जाने वाले लेन पर खड़े ट्रक में डीसीएम ने टक्कर मार दी । इससे इटावा आनन्द टोल प्लाजा निवासी चालक नितिन (30) केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के रविवार तड़के नेशनल हाईवे-19 पर अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम के परखचे उड़ गए और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद चालक नितिन को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल किया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पचपेड़वा में ट्रक में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चालक फंस गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें