फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटी की शादी का सामान, गहने और गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में बृहस्पतिवार की शाम आग लगने से दो भाइयों के आशियाने धू-धूकर जल गए। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो सिलिंडर सिलिंडर ब्लास्ट कर गए। इससे आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। देखते ही देखते घर के साथ दोनों भाइयों की गृहस्थी राख हो गई। बेटी की शादी के लिए रखा सामान, लाखों के गहने और 80 हजार रुपये नकदी भी जल गई। वहीं, आग से झुलकर एक भैंस और पड़िया की मौत हो गई। भागने के दौरान गिरने से महिला का पैर टूट गया। कई बार फोन करने के बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंची। मथेला गांव में सगे भाई रामअवध शर्मा और राकेश शर्मा के अगल-बगल मकान हैं। रामअवध का गांव में सैलून है और राकेश मजदूरी करते हैं। शाम को घर में आग लग गई और कुछ ही देर में तेज लपटें निकलने लगीं। इसी बीच आग की जद में आने से दोनों घरों में रखे दो गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव में अफरातफरी मच गई। भागते समय माता शारदा देवी गिर पड़ीं, जिससे उनका पैर टूट गया। वहीं, राकेश की भैंस और पड़िया झुलसकर मर गई। नवंबर को राकेश की लड़की की शादी होनी है। इसके लिए खरीदे गए कपड़े, आलमारी, बर्तन, पंखा, टीवी, साइकिल के अलावा आभूषण और 80 हजार रुपए नकद जल गए। वहीं, रामअवध की भी पूरी गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना था कि कई बार फोन करने के बाद भी दमकलकर्मी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें