फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली की बेटियों ने एमआर टाइगर्स दिल्ली को हरा आर्बिट कप जीता

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार लेतीं पूर्वांचल स्पोट्स की क
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली के चौधरी छतर सिंह स्टेडियम में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित आर्बिट कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला टीम ने प्रथम ऑर्बिट कप गर्ल्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में चंदौली ने एमआर टाइगर्स दिल्ली को 79 रन से शिकस्त दी। कप्तान आंचल की शतकीय पारी और गेंदबाज जीवा के चार विकेट ने चंदौली की जीत की नींव रखी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान आंचल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिमा ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आठ चौकों की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआर टाइगर्स दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चंदौली की गेंदबाज जीवा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और चार विकेट झटके। अंतिमा ने भी बेहतरीन लाइन-लेंथ का प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए। चंदौली की गेंदबाजों के सामने दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें