फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने सड़क दुर्घटना में बेटी की मौत

विज्ञापन
अलीनगर में सोनी की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के समीप हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। पिता सोहेल खांन बेटी को लेकर चंदौली इलाज के लिए निकले थे। पचफेड़वा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता के सामने ही बेटी की मौत हो गई। घायल सोहेल खांन को भी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी सोहेल खांन (47) अपनी पुत्री सोनी (17) को इलाज के लिए बाइक से चंदौली लेकर जा रहे थे। रविवार की सुबह वे पचफेड़वा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शुहेब गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल सोहेल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सोनी के शव को थाने ले आए। सूचना पाकर सोनी के परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया।
नियामताबाद। अलीनगर थाना के ठीक सामने रविवार की सुबह टहलने निकली महिला को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 16 अलीनगर निवासी लवकुश गोंड की पत्नी उर्मिला देवी (35) रोजाना की तरह सड़क पर टहलने निकली थी। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी। इससे उर्मिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित भाग गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उर्मिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें