फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दर्शना सिंह ने संसद में उठाया फुट ओवरब्रिज का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बुधवार को संसद में चंदौली में हाईवे पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय और मेडिकल कॉलेज नौबतपुर के पास आमजन के साथ विद्यार्थियों का आवागमन होता है। हाईवे पार करते समय दुर्घटनाएं होती हैं। फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग कई वर्षो से उठ रही है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दर्शना सिंह ने बताया कि उनकी मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दर्शना सिंह ने संसद में चंदौली में औद्योगिक पार्क के निर्माण की मांग रखी। सांसद ने कहा कि चंदौली आकांक्षी जिला है, जिसका विकास किया जाना जरूरी है। यह जिला सड़क और रेल दोनों माध्यम से देश से जुड़ा हुआ है। इसलिए चंदौली में विशाल औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाए तो पूरे पूर्वांचल को इसका फायदा मिलेगा। इस पर उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने सांसद को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेगी और सकारात्मक निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें