फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंदवा थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। एसपी आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कंदवा थाने के प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक थाने में ऐसी बड़ी कार्रवाई जिले में पहली बार हुई है। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि वसूली में लिप्त होने के कारण एसपी ने यह कार्रवाई की है। बलिया के नरही थाने के वसूली कांड के बाद चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को थानों में तीन साल से ज्यादा समय से जमे 134 पुलिकर्मियों का तबादला किया था। बृहस्पतिवार को कंदवा थाने के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कंदवा के थाना प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार और आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एसपी सादे ड्रेस में बुधवार रात कंदवा थाने पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मियों की हरकतें देख कड़ी नाराजगी जताई थी। इस मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई में देरी और लापरवाही की वजह से कंदवा थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें