फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1 सितंबर से रोज चलेगी दानापुर-बंगलूरू एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अब तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही दानापुर एसएमवीटी बंगलूरू दानापुर स्पेशल ट्रेन एक सितंबर से नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी। इससे दक्षिण भारत के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं स्पेशल ट्रेन में लगने वाले अतिरिक्त किराया यात्रियों को नहीं देना होगा।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 03251 अप और 03252 डाउन दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था। इससे लोगों को सुविधा मिली लेकिन इसका किराया नियमित ट्रेन के मुकाबले अधिक था। इसमें यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रेलवे ने इसे नियमित करने का फैसला किया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू एक्सप्रेस 01 सितंबर से प्रतिदिन दानापुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर होते हुए शाम 5:53 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। इसके बाद जबलपुर, इटारसी, नागपुर और विजयवाड़ा होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:55 बजे पेरंबूर, 9:50 बजे काटपाडी पहुंचेगी और दोपहर 2 : 30 बजे एसएमवीटी बंगलूरू पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस 03 सितंबर से प्रतिदिन रात 11:50 बजे बंगलूरू से रवाना होगी। यह ट्रेन काटपाडी, पेरंबूर, विजयवाड़ा होते हुए अगले दिन 8:58 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर देर रात 12:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के सात, शयनयान श्रेणी के 10, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें