पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत निजी अस्पताल के पास शुक्रवार शाम बुलेट सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े डेयरी व्यवसायी अनिल कुमार पर तमंचे की मुठिया वार कर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। इस दौरान व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने व्यावसायी को घायलावस्था में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद सीओ समेत अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई। एडिशनल एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
अलीनगर निवासी अनिल कुमार की डेयरी है। शुक्रवार को अनिल ने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वह रुपये लेकर अलीनगर स्थित अपनी डेयरी पर आ गया। डेयरी पर दिनभर के कारोबारी लेनदेन के रुपये एकत्र किए। इसके बाद बैंक से निकाली गई राशि और बिक्री की रकम दो लाख रुपये लेकर बाइक से घर जाने लगा। जैसे ही वह डेयरी से थोड़ा आगे बढ़ा था तभी बुलेट से आए दो बदमाशों ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों ने उसके चेहरे पर तमंचे की मुठिया से हमला कर दिया। इस दौरान वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाश व्यवसायी से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मौजूद भीड़ ने अनिल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते सीओ और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गये और मामले की छानबीन में जुट गए। सूचना पाकर एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने भी मौके पर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
कोट
घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं आसपास के सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
नगर कृष्णमुरारी शर्मा, पीडीडीयू,सीओ