पीडीडीयू नगर के नसीरपुर पट्टन के समीप दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डंफर को पुलिस थाने ले आई जबकि चालक मौके से फरार हो गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव निवासी संतोष कुमार (22) पीडीडीयू नगर से मजदूरी करके साइकिल से वापस घर जा रहा था। नसीरपुर पट्टन गांव के समीप काली मंदिर के पास डंपर की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक उसका शव वहीं पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। बाद में घटना की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी । मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलख उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद डंफर को कब्जे में ले लिया गया है।