फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी चौराहे पर रविवार की देर शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे प्राथमिक अस्पताल बरहनी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार गाड़ी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी जाहिद 35 साइकिल से घोसवा जा रहे थे। जैसे ही बरहनी चौराहे पर सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े तभी सैयदराजा की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र बरहनी ले गए। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ एसपी त्यागी ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसे हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें