फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के चकिया-अहरौरा मार्ग पर तिवारीपुर मार्ग के पास रविवार की देर रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार प्रभु चौहान (70) की मौत हो गई। बाइक सवार अश्विन कुशवाहा घायल हो गया। प्रभु चौहान के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बलिया खुर्द गांव निवासी अश्विन कुशवाहा बाइक से शिकारगंज की ओर जा रहा था। तिवारीपुर मार्ग के पास कल्याणीचक निवासी साइकिल सवार प्रभु चौहान से टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्रभु चौहान की मौत हो गई। अश्विन कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्राॅका सेंटर रेफर कर दिया। प्रभु चौहान के पुत्र दिलीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें