मुगलसराय। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन
तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा की शुरूआत बुधवार को हुई।
सपा
नेताओं ने साइकिल रैली के माध्यम से जहां अपनी ताकत दिखाई वहीं गांव में
भ्रमण कर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।
इस मौके पर हुई सभा में
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया गया कि इस सरकार में
प्रदेश का सबसे अधिक विकास हुआ है।
जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने
पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव की साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं सभी ब्लाकों से साइकिल रैली निकाल कर कार्यकर्ता गांव गांव घूमे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील में साइकिल रैली को संबोधित
करते हुए जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार
लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाया लेकिन आज तक
वादे पूरे नहीं हुए। प्रभुनरायण सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गयी
साइकिल जुलूस में जोखू सिद्दीकी, शशिकांत यादव, अजीत यादव, रामउजागिर
गोड़ आदि रहे।
मुगलसराय में सपा नेता परवेज अहमद जोखू के नेतृत्व में
नाथूपुुर से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा फत्तेपुर, व्यासपुर, महदेवा,
बखरा, गोरइया, मन्नापुर, व्यासनगर, दुलहीपुर होते हुए नियामताबाद ब्लाक
मुख्यालय पहुंची। नियामाबाद संवाददाता के अनुसार पूर्व सांसद रामकिशुन यादव
के नेेतृत्व में बौरी से साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा ब्लाक मुख्यालय पर
पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।
यहां पूर्व सांसद ने शहीद स्मारक पर
पहुंच कर माल्यार्पण की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव,
पूर्व नपा चेयरमैन राजकुमार जायसवाल आदि रहे। सैयदराजा में साइकिल यात्रा
की शुरूआत विधायक मनोज सिंह ने सायकल सवार को हरी झंडी दिखाकर की।
विधायक
के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल से धानापुर से बभनियावं, रायपुर, नरौली,
कुशुम्ही, गजेंद्रपुर, दीया, नेकनामपुर, प्रसादपुर, खरखोलिया, करी,
निदिलपुर, प्रसहटा, धरावं आदि गांवों में भ्रमण किया। शहाबगंज संवाददाता
के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से सपा की साइकिल रैली को विधायक प्रतिनिधि
अश्वनी सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
चकिया संवाददाता के अनुसार
स्थानीय ब्लाक परिसर में बुधवार को चकिया विधायक पूनम सोनकर और ब्लाक
प्रमूख पूजा जायसवाल ने हरी झंकी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना की।
रैली
क्षेत्र नगर के बाद मगरौर, मुहम्मदाबाद होते हुए तिलौरी पहुंची, जहां सभा
हुई। इस मौके पर रामसेवक, जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य, आदि रहे।
ब्लाक
प्रमुख पति पवन जायसवाल, मनोज यादव, रामलाल सोनकर, मुश्ताक अहमद, महेन्द्र
मौर्य, जगनरायन यादव, रामकृष्ण देवगौड़ा आदि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम
यादव ने सैयदराजा में कार्यकर्त्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली तो
नौगढ में जिला सचिव अशोक यादव व अश्वनी सोनकर ने साइकिल यात्रा की
शुरूआत किया।