फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में केक काटकर मनाई खुशी

Fri, 26 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित ख्रीस्त राजा चर्च में बाल येशू का जन्मदिवस बुधवार की रात बारह बजे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मसीही समुदाय के लोगाें में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


इस दौरान सुंदर झालराें व ट्यूबलाईटाें से आकर्षक ढ़ंग से सजा चर्च  देखते ही बन रहा था। बाल येसू के जन्म होते ही मसीही समुदाय के लोगाें ने केक, मिठाई एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया और सुबह से ही एक दूसरे को बधाई देते रहे। इस दौरान वहां पर लगे मेले का भी लोगों ने काफी लुत्फ उठाया।


बालक येशू का जन्म बुधवार की रात 12 बजे होने के साथ मसीही समुदाय के लोगाें में काफी हर्ष देखने को मिला। रात से ही लोग केक खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से ही चर्च परिसर में श्रद्धालुआें की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मसीही समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भी कैंडिल जलाकर अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान परिसर में छोटे-छोटे बच्चाें को सेंटा क्लॉज द्वारा टाफियां भी दी जा रही थीं।

सेंटा क्लॉज को देखकर बच्चे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वहीं वहां लगे मेले का भी लोगों ने काफी लुत्फ उठाया। कपकपाती ठंड  में लोग देर रात तक मेले का लुत्फ उठाते रहे। इस दौरान लोगाें ने चाट, गोलगप्पे के साथ ही झूले
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें