फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम की टीम ने व्यापारी के आवास व कार्यालय को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। कस्टम विभाग की वाराणसी व लखनऊ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कोल व्यवसायी के वाराणसी स्थित आवास व मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोल मंडी स्थित कार्यालय को खंगाला। सूत्रों के अनुसार टीम ने विदेश से आने वाले कोयले के कारोबार से जुडे दस्तावेजों समेत लैपटॉप की भी जांच पड़ताल की। शाम लगभग पांच बजे तकडजांच के बाद टीम कई रजिस्टर जब्त कर अपने साथ ले गई। वहीं जटीम के मंडी की आने की सूचना मिलते ही कई व्यवसायी अपने-अपने कार्यालय बंद कर वहां चले गए। दिनभर मंडी में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

काले सोने के रूप में विख्यात कोयले का कारोबार काफी व्यापक है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोलमंडी में देशी-विदेशी कोयले का काफी बड़ा कारोबार होता है। सूत्रों के अनुसार कोयले के कारोबार में भारी- भरकम टैक्स की चोरी के लिए कई व्यवसायी फर्जी के फर्मो के सहारे कारोबार करते है। इसमें काफी मात्रा में दोनों प्रकार के कोयले नेपाल भी भेजे जाते है। बृहस्पतिवार को कस्टम की वारणसी और लखनऊ की संयुक्त टीम ने मंडी के एक बड़े व्यापारी के यहां छापेमारी की। इस दौरान एक टीम व्यापारी के वाराणसी के सिगरा स्थित मकान पर भी जांच करती रही। लगभग सात घंटे तक टीम व्यापारी के कार्यालय में मौजूद रही। इस दौरान टीम ने उनके कोयले के व्यापार को बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके साथ कई दस्तावेजों को भी खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें