फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने कोहड़ा काटकर मनाया बेरोजगार दिवस अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनो ने काली महाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर पीएम के जन्मदिवस पर विरोध स्वरूप कोहड़ा काटकर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेसजनो ने जुलूस निकालकर ‘रोजगार दो या सिंहासन ख़ाली करो’ के नारे भी लगाए। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश-प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है। सरकार रोजगार देने के बजाय उन्हें छीनने का कार्य कर रही है। नौकरी देने की बात कर युवाओं के हाथ में काले नियम थमाए जा रहे हैं। कहा अब पाँच साल पर संविदा नौकरी देने वाली बात लाकर प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। नौकरी, रोजगार, कारोबार को ग्रहण लग चुका है। देश को विकास पर ले जाने के बजाय पीछे धकेला जा रहा है। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ़, सतपाल सिंह, श्वेता सिद्दीदात्री, नवीन पांडेय, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, मो. आफ़ताब, नेहाल अख़्तर बाबू, कमरुल बारी, कन्हैया केशरी, एहतेशामुल हक़ मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें