फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुफ्त सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा के बाद शनिवार को वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर सहदुल्लापुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने से कई उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। नगदी लेकर पहुंचे लोगों को ही सिलिंडर मिल सका।
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना के करीब 20 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सरकार की ओर से नवंबर और दिसंबर में लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पहले सिलिंडर की निर्धारित कीमत चुकानी होगी। बाद में सब्सिडी की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई उपभोक्ता बिना रुपये लिए ही एजेंसी पहुंच गए और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने से एजेंसी परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों को वितरण व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी संचालक प्यारेलाल सोनकर ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें