फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेनों में उमड़ी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। बिहार से बड़ी संख्या में युवा पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे हैं। भीड़ को संभालने में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी के साथ क्विक रिएक्शन टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

जिले में 10 केंद्रों पर 23 से 31 अगस्त तक दो चरणों में पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इसमें शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरे जिलों में परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं। शाम को बिहार से आने वाली ब्रह्मपुत्र मेल के शौचालय तक में युवक बैठे दिखे। भीड़ को देखते हुए जीआरपी के उप महानिरीक्षक प्रयागराज अनुभाग राहुल राज ने जीआरपी कर्मियाें की छुट्टियां रद्द कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी कर्मियों के साथ 10 सदस्यीय क्यूआरटी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें