फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओपीडी से पैथोलॉजी तक मरीजों की भीड़

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की जांच करते डॉ. पवन कश्यप। संवाद
विज्ञापन
चकिया। बाढ़ और बारिश के बीच उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। वायरल फीवर, पेट दर्द, बदन दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा की बीमारियों का प्रकोप फैल रहा है। मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल चकिया में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक मरीजों की लंबी कतारें रही रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 993 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने और कतार में लगे लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पैथोलॉजी पर दबाव, 309 मरीजों के लिए गए सैंपल ः मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) पर पड़ रहा है। डॉक्टरों के परामर्श पर संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की तुरंत खून व अन्य जांचें कराई जा रही हैं। मंगलवार को रिकॉर्ड 309 मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई। वहीं, वार्डों में बेड फुल हो जाने के कारण प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। अस्पताल के हॉल में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें