बंधी प्रखंड के सकलडीहा रजवाहा में तेंदुई-ईटवा ड्रेन की कई साल से साफ-सफाई नहीं कराए जाने से आसपास के किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इसको लेकर किसानों की ओर से कई बार शिकायत लेकिन बंधी डिविजन के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसानों की समस्या का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा।
किसान अमित सिंह, श्रीप्रकाश कनौजिया, अरविंद सिंह, नवल किशोर सिंह, रामअवतार, रणवीर सिंह, किनाराम सिंह, भानू प्रताप, दिनेश सिंह, दिनेश राय, संजय मौर्या, घरभरन मौर्या, राम सिंह, नरसिंह राम,जोगिंदर कुशवाहा आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।