फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बसौली गांव की बंधी में दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
नौगढ़ के बसौली गांव के बंदी में दिखा मगरमच्छ। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। मझगाई रेंज के बसौली गांव स्थित शंकर बंधी में मगरमच्छ दिखाई देने से मंगलवार को ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शंकर बंधी में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के लोग भयभीत हो गए। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेरू यादव को दी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन दरोगा महेंद्र चौहान, संजय चौहान और रोहित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसे चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वरुण सिंह ने बताया कि बसौली गांव की बंधी में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्य जीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें