फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस दोस्त ने कराई थी जमानत उसी को गोलियों से भूना, जिम के बाहर अरविंद को ललकार कर बुलाया था; किया लहुलूहान

Wed, 23 Jul 2025 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

UP Crime News: यूपी के चंदाैली जिले में एक दिन पहले जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुगलसराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरविंद यादव की फोटो और माैके पर माैजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की सोमवार की रात 11 बजे ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कभी अरविंद के जिगरी दोस्त रहे सिकटिया गांव के श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू और उसके भाई रामलखन यादव पर लगा रहा है।

विज्ञापन


एक समय था जब अरविंद और कल्लू करीबी दोस्त हुआ करते थे। इस स्टोरी में हम आप को बताएंगे कि कैसे दोनों की दोस्ती कट्टर दुश्मनी में बदली और अरविंद यादव की मौत की वजह बनी। 

मृतक अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरविंद यादव और श्याम सिंह यादव 'कल्लू' के बीच दोस्ती से दुश्मनी की वजह जानने के लिए आपको तीन साल पीछे चलना होगा। नवंबर 2021 में सिकटिया गांव निवासी विशाल पासवान की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी जाती है। इस मामले में श्याम उर्फ कल्लू उसके भाई राम लखन सहित तकरीबन आठ लोगों को पुलिस पकड़कर जेल भेज देती है।
 

घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस, मृतक अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू का करीबी मित्र अरविंद यादव उसके और भाइयों के जेल जाने के बाद मददगार के रूप में सामने आता है। कल्लू के सरेंडर से लेकर केस लड़ने और जमानत तक की जिम्मेदारी उठता है। लेकिन इसके बदले कल्लू की मां के नाम हाईवे पर खुले ढाबे का हिसाब-किताब भी अरविंद ही रखने लगा।

घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल पासवान हत्याकांड के आरोपी लगभग ढाई साल जेल में रहे। इस बीच, अरविंद यादव ने अच्छी खासी प्रॉपर्टी भी बना ली। तकरीबन डेढ़ महीने पहले कल्लू उसका भाई राम लखन और अन्य आरोपी जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आए।

मृतक अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर निकलते ही कल्लू ने अरविंद से ढाबे के पैसे और साथ में किए गए प्रॉपर्टी के काम के पैसों का हिसाब-किताब मांगना शुरू किया। सूत्रों की माने तो अरविंद हिसाब देने में टालमटोल कर रहा था। बस यहीं से दोनों के बीच कड़वाहट बढ़नी शुरू हो गई। 

सूत्रों के अनुसार, कल्लू अपने भाई राम लखन और पांच अन्य साथियों के साथ सोमवार की रात अरविंद के डिहवा गांव स्थित घर पहुंचा। वहां उसके भाई ने बताया कि अरविंद घर पर नहीं है। इसके बाद सभी बदमाश गालीगलौज करते हुए अरविंद के जिम की तरफ चल दिए।

विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई ने फोन कर अरविंद को यह बात बताई और उसे सतर्क किया। जिम पर पहुंचते ही बदमाशों ने अरविंद की थार गाड़ी पर दो-तीन फायर झोंक दिए और ललकारते हुए अरविंद को जिम से बाहर आने को कहा। 

जिम संचालक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरविंद के पिता भी उस समय जिम में ही मौजूद थे वह बाहर निकले और बदमाशों को समझने का प्रयास किया। लेकिन कल्लू और उसके साथियों के सिर पर तो खून सवार था। कल्लू ने अरविंद के पिता के सीने पर कट्टा सटा दिया और बाहर नहीं आने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी।

जिम संचालक की बेटी और बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरविंद यादव जैसे ही बाहर निकाल बदमाशों ने बिना कुछ बात किए 312 बोर देसी तमंचे से अरविंद के सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही अरविंद गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने दो-तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले।
विज्ञापन

परिजनों में मच गया कोहराम। - फोटो : संवाद
बहरहाल, इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में श्याम यादव, उसके भाई रामलखन यादव समेत आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें