फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंदौली में बदमाशों ने व्यवसाई को गोलियों से भूना, थार पर फायरिंग कर जिम से बाहर बुलाया था; हत्या से हड़कंप

Tue, 22 Jul 2025 12:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में एक जिम संचालक को पांच गोलियां मारी गईं। इसकी सूचना पाकर माैके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। घरवालों में कोहराम मच गया। घायलावस्था में युवक को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अरविंद यादव की फोटो और माैके पर माैजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की रात चार बाइक से आए आठ की संख्या में बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद को उनके जिम से बाहर निकालने के लिए बदमाशों ने उनके पिता के सीने पर असलहा सटा दिया था। बदमाशों ने अरविंद को पांच से छह गोलियां मारीं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे के अलावा अलीनगर और मुगलसराय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


उधर, जिम संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव उर्फ बिंदू यादव (40) की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी सभी आठ लोगों पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 

एसपी ने मंगलवार की शाम एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन




उन्होंने यह भी बताया है कि हत्या के इस सनसनीखेज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मृतक के गांव और आस-पास के इलाकों में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


उधर, हमलावरों ने बाहर खड़ी जिम संचालक की थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उस पर भी पीछे की तरफ से दो गोलियां चलाई, साथ ही पत्थर से उसे तोड़ने का भी प्रयास किया । मौके से 315 बोर के तीन खोखे के अलावा प्रतिबंधित बोर के चार से पांच खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें