फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़ कर चोरी

Fri, 15 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत नई बाजार चौकी से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार की रात में बदमाशों ने आभूषण की दुकान का शटर तोड़ कर करीब 25 ग्राम सोने के व तीन किलो चांदी के गहने चुरा लिए।
विज्ञापन


खटर पटर की आवाज सुनकर मकान मालिक ने शोर मचाया, तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाद में सराफा कारोबारी ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। सूचना पर एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार चोर कच्छा बनियान पहने थे और मुंह ढके हुए थे।


नई बाजार में दिघवट गांव निवासी डिप्टी सेठ के आभूषण की दुकान कस्बे के ही राजेंद्र माली के मकान में है। रात में खटर पटर की आवाज सुनकर मकान मालिक राजेन्द्र माली की नींद रात दो बजे खुल गई।
विज्ञापन


शोर मचाते ही बदमाशों ने बंदूक से राजेन्द्र पर गोली चला दी। पर गोली संयोग से नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुट गए। तब बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

राजेंद्र ने मोबाइल से इसकी सूचना डिप्टी सेठ को दी। मौके पर पहुंचे डिप्टी सेठ ने बताया कि चोर सोने की दो सेट झालर, तीन लाकेट व आधा दर्जन लवंग के अलावा चांदी की पायल, चैन व बिच्छी सहित कुल मिलाकर 25 ग्राम सोने की और तीन किलो चांदी के गहने ले गए हैं।

 मकान मालिक राजेंद्र माली ने बताया कि चोर छह की संख्या में थे और मुंह पर कपड़ा बांधे तथा कच्छा बनियान पहने हुए थे। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार चोरी हुई है, पर कच्छा बनियान गिरोह की बात संदिग्ध लगती है।

कोतवाल एके सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसपी अमित वर्मा ने बताया कि चोरी हुई है लेकिन फायरिंग और कच्छा बनियान गिरोह की बात संदेहात्मक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें