फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो ब्राउन शुगर बरामद,

Sat, 20 Aug 2016 01:54 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दो आरोपी बंदी
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच-छह के बीच गुरुवार की रात जीआरपी ने तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा। युवक ब्राउन शुगर को पश्चिम बंगाल के मालदा से लेकर यूपी के बरेली पहुंचाने जा रहे थे। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी रेलवे इलाहाबाद कवींद्र प्रताप सिंह ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय को गुरुवार को शाम एनसीवी लखनऊ के टीम प्रभारी अतुल कुमार  द्विवेदी व भोजराज (सूचना अधिकारी) की टीम से सूचना मिली कि भारी मात्रा में ब्राउन शुगर पश्चिम बंगाल से लाया जा रहा है। सूचना पर जीआरपी प्रभारी देर रात हमराहियों व एनसीवी लखनऊ की टीम के साथ स्टेशन पर सघन जांच कर रहे थे।
प्लेटफार्म पर जांच के दौरान दो युवक दो बैग के साथ संदिग्ध हालत में बैठे हुए दिखे। बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। दोनों ने अपना नाम अकबर शेख और कुर्बान शेख निवासी हादुचक,  कालियाचक, मालदा पश्चिम बंगाल बताया। दोनों आरोपियों     ने बताया कि मालदा निवासी काबुल शेख बांग्लादेश से ब्राउन शुगर मंगाता है। वे उसी से खरीदकर जगह जगह ले जाकर बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें