इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके में एक दिव्यांग दबंगों के कहर से परेशान है। उसकी नाबालिग बेटियों को दो बदमाश उठा ले गए। बदमाशों इस कदर आतंक है कि वह पुलिस से भी मामले की शिकायत करने से डर रहे हैं। आरोपी पहले कई मामले जेल जा चुके हैं।
धूमनगंज के गढ़वा का युवक दिव्यांग होने के चलते कुछ करता नहीं है। उसकी पत्नी दूसरे के घरों का चूल्हा-चौका कर पति का इलाज और परिवार का भरण-पोषण करती है। बताया जाता है कि लगभग बीस दिन पहले उसकी सोलह वर्षीय बड़ी बेटी को एक दबंग उठा ले गया।
उसके खौफ से मां-बाप शांत रहे। लगभग दस दिन उसकी दूसरी चौदह वर्षीय बेटी को दबंग का साथी आया और घर के बाहर से अगवा कर ले गया। दोनों बेटियों के अगवा होने के बाद से दंपति डरे सहमे है। उन्हें आरोपी धमकी दे रहे है कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। जिसके चलते दंपति चुप्पी साधे है। धूमनगंज पुलिस शिकायत न मिलने का हवाला देकर मामले से कन्नी काट रही है।
सीओ आलोक कुमार ने बताया की इस मामले में लड़कियों की मां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां अपनी मर्जी से गई हैं। वे पुलिस चौकी सूचना देने गई थी कि अगर कोई घटना हो तो पुलिस उन्हें परेशान न करे।