फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने की थी प्रेमिका के भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने कस्बे से गत दिनों 12 वर्षीय बालक अरविंद के अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के आरोपी को बुधवार की सुबह अलीनगर स्थित सकलडीहा तिराहे से गिरफ्तार किया।

उसके पास से दो मोबाइल तथा अपहृत बालक की फोटो व मार्कशीट बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रेमिका के भाई की हत्या प्रेम में बाधक बनने पर की थी।

सदर कोतवाली में घटना के बाबत जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार गुप्ता ने प्रेम में बाधक बन रहे प्रेमिका के भाई अरविंद कुमार पांडेय को कोल्ड ड्रिंक में भांग मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद गंगा पर विश्व सुंदरी पुल पर ले जाकर मौका पाकर उसे धक्का दे दिया। 29 सितंबर से गायब अरविंद घरवालों ने दो अक्टूबर को अलीनगर थाने पहुंचकर अरविंद के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

साथ ही घरवालों ने पुलिस को बताया कि बदमाश बालक को छोड़ने के बदले में दो लाख 20 हजार रुपये देने की मांग कर रहे हैं।


इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद शक के आधार पर नीरज को सात अक्टूबर को सकलडीहा तिराहे के पास से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। जिसमें नीरज ने बताया कि वह अरविंद की बहन से प्रेम करता है। इस बात की जानकारी अरविंद को हो चुकी थी।
विज्ञापन


 इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पहले उसे कोल ड्रिंक में भांग मिलाकर पिलाया और उसे विश्व सुंदरी पुल पर ले जाकर गंगा नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद फर्जी सिम कार्ड के सहारे घरवालों के मोबाइल पर मैसेज कर फिरौती की रकम मांगी। सीओ सदर ने बताया कि अभी तक अरविंद के शव को बरामद नहीं किया गया है।

 इस दौरान अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सदर कोतवाल साजिद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें