फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लाखांे के मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय जीआरपी द्वारा शनिवार को गिरफ्तार बदमाश के पास से बरामद लाखों के मोबाइल फोन
विज्ञापन
जीआरपी  ने बिहार के शटरतोड़ बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे प्लेटफार्म  संख्या सात-आठ से शटर तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह  के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से विभिन्न कंपनियों के महंगे 112  मोबाइल सेट  बरामद हुए। बरामद मोबाइल की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जीआरपी  कोतवाली में एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र कविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी और क्यूआरटी टीम के सदस्य शनिवार को दोपहर में स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश  कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म संख्या 7/8  पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर महंगे मोबाइल सेट और मोबाइल की बैटरी  बरामद हुई।

कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम संजय निवासी मोतिहारी बिहार बताया। बताया कि वह और उसके छह साथी इम्तियाज आलम , राजू दीवान, सलीम दीवान, रुस्तम, राकेश मेस्तर सभी निवासी घोड़ा साह पूर्वी चंपारन मोतिहारी और अजय कुमार निवासी लाइन बसवरिया  मोतिहारी के साथ मिलकर बड़े शहरों की दुकानों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


बरामद माल 26  अप्रैल की रात कर्नाटक के धारवाह से  चोरी किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक ने बीस  हजार, पुलिस महानिरीक्षक ने 15 हजार,  उपमहानिरीक्षक ने दस हजार और मेरी ओर से पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें