फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गड्ढे में पलटी, दो की मौत 

Thu, 14 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चक्काजाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सैयदराजा जमानिया मार्ग पर जेवरियाबाद गांव के समीप बुधवार को अपराह्न तीन बजे ट्रक के धक्के से सवारी लदी जीप गड्ढे में पलट गई। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां परिजनों के अलावा काफी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

  इसके पूर्व घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया और सड़क के दोनों तरफ पटरी बनवाने और मुआवजा दिलाने की मांग की। जाम से पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण यादव ने जिले के आला अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
सैयदराजा से सवारी लादकर जीप जमानियां के लिए चली थी। वह जेवरियाबाद गांव के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में जीप पीछे सड़क के नीचे खड्ड में पलट गई। लोगों ने किसी तरह घायलों को जीप से बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने घायल जेवरियाबाद निवासी रमवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने घायल कम्हरिया निवासी गुंजा (32) और बरहनी निवासी चालक रामप्यारे (45) की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां इलाज के दौरान गुंजा की मौत हो गई। वहीं पांचू  (50), फूलमती (50),  रेखा (35) आदि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल सुशीला देवी (45) उसकी पुत्री आरती (19), जेवरिया बाद निवासी संतोष (23) को स्िजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें