कैशियर की मौत के बाद एसपी को तहरीर देता मृतक का पुत्र
विद्युत् वितरण खंड द्वितीय मुग़लसराय में कैशियर के पद पर कार्यरत राजनाथ मौर्य की बुधवार की रात संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गयी। गुरुवार की शाम तीन बजे मुगलसराय कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने पीड़ित के बड़े पुत्र से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुत्र से मिली तहरीर के आधार पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जांच किये जाने का निर्देश दिया।
बबुरी क्षेत्र निवासी राजनाथ मौर्या मुग़लसराय विद्युत् वितरण खंड द्वितीय में कैशियर था । वह चंदासी में मकान बनवाकर अपनी पत्नी व तीन पुत्र सचिन( 20), राहुल (14), रोहित( 11) के साथ रहता था। बुधवार को वह कार्यालय में काम करने के लिए आया था। दोपहर एक बजे वह काम ख़त्म करके चला गया । लेकिन वह घर नहीं गया। विभागीय लोगो के मुुुताबिक शाम लगभग चार बजे वह कार्यालय के इर्द गिर्द दिखायी दिया और पान खाने के बाद अलीनगर थाना अन्तर्गत कमलापुर अपने किसी परिचित के यहां रवाना हो गया। सहकर्मियों के मुताबिक रात में उसके रिश्तेदार ने फ़ोन करके सुचना दी की उसकी तबियत बिगड़ गयी है और उसे काफी उल्टियाँ हो रही है। इसके बाद उसे सभी लोग उपचार के लिए सिंघीताली स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने हालत बिगड़ती देख उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। विभागीय लोगों के अनुसार उसका बीएचयू में पोस्टमार्टम हुआ। इस संबंध में सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।