फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझ नहीं रही कुक्की की गुत्थी

Fri, 05 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
chrime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। रहस्यमय तरीके से 14 माह 15 दिन गायब रहने के बाद लौटकर आए नाबालिग कुक्की के अपहरण की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब मथुरा के स्कूलों में चेतन और यश नाम के बच्चों के रिकार्ड खंगाल रही है। अपहरण कर्ता तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मथुरा के एसएसपी से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन


13 मई 2015 की शाम को प्रेमगंज निवासी परमजीत सिंह का पुत्र कुक्की घर के पास लाल फील्ड पार्क से अपहृत हो गया था। विगत 28 जुलाई की सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक कुक्की घर पहुंच गया। पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की मगर वह अपहरण कर्ताओं और उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। वह सिर्फ इतना ही बता सका कि संतोष नाम का व्यक्ति उसे ले गया था।

जहां उसे रखा गया वहां दो लड़के थे, जिनका नाम चेतन व यश था। कुक्की की बदली बोली और मंदिरों के बारे में लेने के बाद पुलिस के यकीन है कि उसे अगवा करके मथुरा में ही रखा गया था।
विज्ञापन


अब पुलिस अपहर्ता की तलाश में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि अब पुलिस मथुरा के एसएसपी के सहयोग से वहां के स्कूलों में चेतन और यश नाम के बच्चों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि कुक्की के अपहर्ता की तलाश में पुलिस की टीम मथुरा में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें