धानापुर थाना क्षेत्र के शहीद गांव बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण
बैंक की आवाजापुर शाखा में रविवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर बैंक शाखा
में लगे चार कंप्यूटर सेट चुरा लिए।
इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये
है। संयोग से चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंचे। चोरी की सूचना पर सुबह बैंक
अधिकारी पहुंचे और पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही सीसी टीवी के
कैमरे को भी खंगाला।
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के आवाजापुर शाखा
के प्रबंधक बीपी साहनी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे बैंक में ताला
बंद कर दिया गया था। सोमवार की सुबह दस बजे जब बैंक के कर्मचारी ताला खोलकर
अंदर पहुंचे, तो चार कंप्यूटर सेट गायब मिले। बैंक की खिड़की टूटी हुई थी।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर रात में किसी वक्त खिड़की तोड़ कर
अंदर घुसे थे। बैंक के कागजात भी इधर उधर बिखरे पड़े थे। यह संयोग ही था कि
चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंचेे।
बैंक मैनेजर की सूचना पर धानापुर
थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव दल बल के साथ पहुुंचे और मौका मुआयना किया। वहीं
बैंक के आरएम राजेश श्रीवास्तव बैंक में पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा
लिया।
उन्होंने बैंक कर्मियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने
बताया कि बैंक में लगे सीसी टीवी की फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही
मामले का खुलासा किया जाएगा। बैंकों में सीसी कैमरे चालू रहें, इसका पूरा
प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।