फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाए 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना के जनौली गांव में चोरों ने रविवार की रात एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है। बसगांवा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजवंश सिंह ने उक्त स्थल पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोली है। रविवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात के किसी समय चोर मौका पाकर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और कैश बॉक्स में रखे 15 हजार रुपये उठा ले गए। चोरों ने दुकान के अन्य सामान को भी इधर उधर बिखेर दिया। इसके बाद हौसलामंद चोरों ने पास की एक मोबाइल की दुकान को भी निशाना बनाना चाहा उसमें प्रवेश नहीं कर पाए। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की आए दिन हो रही घटनाओं से व्यापारियों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें