फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ओवरलोड वाहन सीज, एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
हो रही जांच
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सात वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान लगभग एक लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सीज किए गए सभी वाहन बालू और गिट्टी के थे।
विज्ञापन

शासन की सख्ती और परिवहन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। जिले में मात्र चार प्रवर्तन सिपाहियों पर ओवरलोड वाहनों को पकड़ने की जिम्मेदारी है। जबकि विभाग को तेरह सिपाहियों की आवश्यकता है। बहरहाल उपसंभागीस परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दल प्रथम विजय प्रकाश सिंह ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कृषि मंडी और नौबतपुर के पास से सात ओवलोड वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि प्रवर्तन सिपाहियों की कमी से अभियान प्रभावित हो रहा है। खासकर रात्रि में प्रभावी अभियान चलाने में काफी परेशानी आ रही है। विभाग के यात्री और मालकर अधिकारी की ड्यूटी सोनभद्र जनपद में लगा दिए जाने से समस्या और बढ़ गई है। बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है ताकि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें