मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बकरी चराने के दौरान कुछ लड़के एक किशोरी पर छींटाकशी करने लगे। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दिया। परिवारीजनों ने लड़कों का पीछा किया, तब तक वह भाग खड़े हुए। इसके बाद घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छींटाकशी करने वाले के आरोपित के पिता को हिरासत में लेकर थाने आई। आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दिया है।