फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में नशीला पदार्थ पिला बाइक लेकर चंपत हुआ बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस की वर्दी पहने जहरखुरान गिरोह के एक सदस्य ने रविवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन के समीप दो युवकों को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वे बेहोश हो गये । युवकों के सड़क पर गिरकर बेहोश होने के बाद जहरखुरान उनकी बाइक लेकर चंपत हो गया। कुछ होश में आने पर एक युवक ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिसकर्मियों ने बेहोश युवकों को पीपी सेंटर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होते देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिले के कमालपुर निवासी रवि (28) व रुस्तम (27) किसी कार्यवश नगर आए थे। कार्य समाप्त होने के बाद दोनों रेलवे स्टेशन जाने वाले पीआईपी गेट के समीप रुके। यहां पुलिस जैसी दिखने वाली वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उनके पास खड़ा हो गया। कुछ देर बाद उनमें बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में लिया पानी का बोतल उनकी ओर बढ़ाया। दोनों युवकों ने बोतल से पानी पिया। कुछ होश में आए रवि ने बताया कि इसके कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगा। कुछ ही क्षण में दोनों सड़क पर गिरकर उल्टी करने लगे। आसपास मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते, जहरखुरान उनकी बाइक लेकर वहां से भाग निकला। लगभग आधे घंटे बाद कुछ होश आने पर उसने नगर में रहने वाले अपने मामा को फोन किया। पीपी सेटर के डाक्टरों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें