फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर स्थित एनएच दो पर गुरुवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार उसका पति बाल- बाल बच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि घटना को अंजाम देने वाला चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र के खादीपुर निवासी रामाकांत चौबे वाराणसी के सामने घाट में एक कालोनी में रहता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी गीता(47) को अपनी बाइक पर बैठाकर वाराणसी अपने मकान पर जा रहा था। इसी दौरान लीलापुर के समीप एनएच पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे बाइक असंतुलित हो गई और गीता ट्रक के निचे आ गई तथा मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति रामाकांत चौबे सड़क के किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक को धक्का मारने वाला ट्रक भी मौके से आगे निकल गया। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें