फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एडीओ पंचायतों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। विकास कार्यों में उदासीनता बरतने और वर्क आईडी निर्गत किए बगैर राज्य वित्त और चौदहवें वित्त का लाखों रुपये खर्च करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को नौगढ़ और चकिया के प्रभारी एडीओ पंचायतों को निलंबित कर दिया। वहीं सकलडीहा और बरहनी के एडीओ पंचायतों को भी कार्यों में रुचि नहीं लेने पर निलंबन संबंधी आरोप पत्र जारी किया गया है। इस कार्रवाई से पंचायती राज विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नौगढ़ और चकिया विकास खंड के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए शासन से मिले लाखों रुपये मनमाने तरीके से खर्च कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार के कैशबुक में इन कार्यों का कोई लेखा-जोखा नहीं मिल रहा है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद डीपीआरओ ने दो एडीओ पंचायतों को निलंबित कर दिया। नौगढ़ ब्लाक के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत मझगांई, ठठवां, विशेषपुर, गोलाबाद और बसौली में चौहदवें वित्त और राज्य वित्त आयोग की ओर से लाखों रुपये बगैर वर्क आईडी निर्गत किए ही खर्च कर दिए। वहीं चकिया के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रेमचंद्र पर प्रधानों ने अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने, पंचायतों में समय नहीं देने आदि गंभीर आरोप लगाए। डीपीआरओ की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों ही प्रभारी एडीओ पंचायतों को निलंबित कर दिया गया। इस बाबत डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि प्रभारी एडीओ पंचायत सत्येंद्र श्रीवास्तव और प्रेमचंद्र को निलंबित कर दिया गया है जबकि बरहनी के एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह और सकलडीहा के मुमताज अहमद को आरोप पत्र जारी किया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर इनके विरुद्घ भी निलंबन की कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें